रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा लोहाघाट

ऋषेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा।

लोहाघाट नगर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हो गया। आज मंगलवार को नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जो गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजती रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कलश यात्रा में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के ऋषेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार, मीना बाजार से होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान पहुंची ।यात्रा के दौरान महिलाओं ने देवी-देवताओं पर आधारित मंगल गीतों का गायन किया, जबकि युवाओं ने उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा के जयघोष लगाए। यह दृश्य देखने लायक था जहां पूरा नगर भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। पुरोहित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय ,दीपक चंद्र ने विधि-विधान से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत सपत्नीक रहे। दोपहर बाद कथावाचक कमल शिव योगी ने शिव महापुराण कथा के महात्य का प्रसंग सुनाया। शिव महापुराण कथा सुनने के लिए बड़ी तारक में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया ने बताया
गणेश महोत्सव के तहत अगले 11 दिनों तक विभिन्न धार्मिक और भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी उन्होंने बताया कि यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है।इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, गणेश दत्त खर्कवाल, खुशाल सिंह,अमित शाह,राजू गडकोटी, बृजेश माहरा, मनीष जुकरिया,हरीश मेहता, गोविंद बोहरा,जीवन मेहता, ईश्वरी लाल शाह ,दिनेश सुतेडी, खुशाल सिंह मेहता , नारायण पुजारी , हरीश मेहता , जीवन गहतोड़ी, बिक्की ओली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।