Friday 13th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की स्नेहा मुरारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान।

लोहाघाट:डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

चंपावत जिला अस्पताल में ‘मुफ्त उपचार’ पर सवाल, डीएम बने मरीज तो खुली पोल।

अल्मोड़ा:दन्या मे पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त सुहेल को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

लोहाघाट: मरम्मत कार्य के चलते 14 फरवरी को बाडीगाड़ व शीतलामाता मंदिर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्नजनपद के सेवारत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की चार दिवसीय व्यक्तित्व एवं अभिवृत्ति विकास आधारित चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में जनपद के 28 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला समन्वयक डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश खेतवाल के अनुसार शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, सहकारिता, संवाद कौशल, शैक्षिक नेतृत्व एवं टीम प्रबंधन, समय प्रबंधन तनाव प्रबंधन, आईसीटी, एआई एंड डिजिटल युग, मशीन लर्निंग, कला एवं संगीत समेकित शिक्षण अधिगम, स्टेम एजुकेशन आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिक्षकों ने प्रशिक्षण को व्यक्तिगत तथा संस्थागत चुनौतियों के समाधान हेतु बेहतरीन अनुभव बताया। प्रशिक्षण में डायट के विषय विशेषज्ञों कृष्ण सिंह ऐरी, शिवराज तड़ागी, डॉ कमल गहतोड़ी, डॉ लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ पारुल शर्मा, डॉ आशुतोष वर्मा, कुसुम जोशी और डॉ लता आर्या आदि ने विविध विषयों पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण दिए।

जरूरी खबरें