Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीबीएसई के 12 वीं के परीक्षाफल में अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 पुलहिंण्डोला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

सीबीएसई के 12 वीं के परीक्षाफल में अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 पुलहिंण्डोला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

चंपावत जिले के सीमांत में स्थित अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 पुलहिंण्डोला लोहाघाट के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की वर्ष 2026 के कक्षा 12 के जारी परीक्षा फल परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है ।परीक्षा में सम्मिलित 28 छात्र-छात्राओं में से पांच छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 17 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है ।सिर्फ 6 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कला वर्ग की छात्रा पुष्पा भण्डारी ने 82% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।दो छात्राओं प्रेमा सामन्त व नेहा सामंत ने 80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानाचार्य गंगेश तिवारी ने शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए सभी विषय अध्यापकों शिक्षकों और विशेष कर छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा सबके संयुक्त प्रयासों से आज विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

जरूरी खबरें