Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: लोहाघाट:उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोहाघाट के पूर्व सैनिक मयंक ओली को पूर्व सैनिक दिवस पर महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 14, 2025
उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोहाघाट के पूर्व सैनिक मयंक ओली को पूर्व सैनिक दिवस पर महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक व एथलीट कोच मयंक ओली के उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए आज पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर देहरादून में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा अपनी अकादमी के माध्यम से युवाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की मालूम हो पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा अपनी ओली फिजिकल अकादमी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बलों की भर्ती की निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है ओली के ट्रेंड किए गए कई युवा आज भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ओली आज भी लगातार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं ओरली को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी वही सम्मानित होने पर ओली ने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा वह चाहते हैं उनके क्षेत्र के युवा अधिक से अधिक भारतीय सेना व अर्धसैनिक सैनिक बलों में रहकर देश सेवा व मानव सेवा करें तथा नशे से दूर रहे यही उनके जीवन का उद्देश्य है

जरूरी खबरें