Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:90 वर्ष की उम्र में भी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक कर रहे हैं आर 0डी 0चौथिया ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित है चौथिया।लोहाघाट।प्रेम नगर निवासी बुजुर्ग रुद्र दत्त चौथिया 90 वर्ष की उम्र मे भी क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का सबक सिखा रहे हैं। रुद्र दत्त चौथिया प्रतिदिन अपने आवास प्रेम नगर से प्रातः 4:30 बजे गलचौड़ा तक प्रातःकालीन सेर पर निकलते है। एक घंटा योगाभ्यास करने के उपरांत वह क्षेत्र में फैले हुए कूड़े को एकत्रित कर निस्तारित करते हैं। बुजुर्ग आर0 डी0 चौथिया ने बताया वह मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से बहुत प्रेरित हैं इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ करने का कोई भी मौका वह गवाना नहीं चाहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। रुद्र दत्त चौथिया ने बताया कि उनका जन्म 1936 में गुलाम भारत में हुआ था गुलामी के समय साक्षरता का अभाव जरूर था परंतु उस समय के नागरिक अनपड़ होने के बावजूद अपने पर्यावरण के प्रति काफी गंभीर थे तथा अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखते थे। आज लोग शिक्षित जरूर हुए हैं परंतु नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के पर्यावरण को दूषित करने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। कहा आज के शिक्षित व संभ्रांत लोग गाड़ियों में अपने साथ कूड़े की थैलियां लेकर आते हैं और उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर फेंक कर चलते बनते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से ऐसा न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना आवाहन किया है। कहां आज जगह-जगह सड़कों में कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आते हैं ।उन्होंने बताया कि गुलाम भारत में क्षेत्र में एक प्रतिशत भी गंदगी नहीं हुआ करती थी, जबकि आज 90% से अधिक है। रुद्र दत्त चौथिया राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ से फोरमैन के पद से 30 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे।सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी सत प्रतिशत भागीदारी सामाजिक जन जागरूकता के कार्यक्रमों में सुनिश्चित की है। वहीं लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बुजुर्ग चौथिया के इस स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा वह पढ़े लिखे शिक्षित लोगों की आंखें खोलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से बुजुर्ग चौथिया के पग चिन्हों मे चलने की अपील की है। कहा मे ऐसी महान विभूति को शत-शत प्रणाम करता हू।

जरूरी खबरें