Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:निर्दलीय प्रत्याशी राजू भैया के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 7, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी राजू भैया के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया के चुनाव कार्यालय का नैनीताल बैंक रोड मे पूर्ण विधि विधान व पूजा पाठ के साथ मंगलवार सुबह शुभारंभ हुआ उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यालय का शुभारंभ उनके माता-पिता नारायण दत्त पुनेठा व त्रिलोकी पुनेठा के द्वारा किया गया पूजा अर्चना पंडित श्याम दत्त मुरारी के द्वारा संपन्न की गई लोगों ने कहा राजू भैया क्षेत्र के एक बड़े समाजसेवी है हर गरीब के सुख-दुख में पहुंचते है लोगों ने कहा इस बार राजू भैया बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष बनने जा रहे हैं उन्हें लोहाघाट नगर की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है वही राजू भैया ने कहा वह लोहाघाट नगर की जनता की सेवा के लिए इस चुनावी मैदान में कूदे है उन्होंने कहा अगर जनता के प्यार व आशीर्वाद से वह नगर पालिका अध्यक्ष बनते हैं तो वह एक सेवक के तौर पर लोहाघाट नगर की जनता की सेवा करेंगे और हमेशा लोहाघाट नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे उन्होंने उन्होंने कहा जब तक नुज़ूल भूमि को फ्री होल्ड नहीं कराएंगे चेयरमैन की कुर्सी में नहीं बैठेंगे नगर की जनता से अपना प्यार व आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है इस दौरान ,मदन सिंह सामंत, कैलाश खर्कवाल ,छत्रपाल, जाहिद सहित कई युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे

जरूरी खबरें