Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पेयजल योजना निर्माण कार्य शुरू न होने से भड़के प्रेम नगर के ग्रामीणों का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 8, 2025

एसडीएम के आदेश के बाद भी शुरू नहीं हुआ पेयजल योजना का कार्य।

जल संस्थान का एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करवाने का आश्वासन निकला झूठा।

जुलाई से एसडीएम कार्यालय मे देंगे धरना।
लोहाघाट के प्रेम नगर के ग्रामीणों को आश्वासन मिलने के बावजूद जल जीवन मिशन योजना का कार्य शुरू न होने पर आज रविवार को योजना निर्माण स्थल पर जाकर प्रेम नगर वासियों ने जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल संस्थान के द्वारा तीन सप्ताह के भीतर पेयजल लाइन बिछाकर क्षेत्र वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो जुलाई माह के पहले हफ्ते से उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रेम नगर वासियों ने कहा पिछले 25 / 30 वर्षों से बिना किसी सरकारी योजना के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। प्रेम नगर वासियों ने कहा हर घर नल हर घर जल योजना से उन्हें पानी मिलने की उम्मीद जगी थी। पर पाटन कनेड़ी में प्रेम नगर वासियों के लिए खोदे गए ट्यूबल से उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है तो ग्रामीण आंदोलन की राह में कूद पड़े। पिछले सप्ताह ग्रामीणों को का एक सिस्टम मंडल उप जिलाधिकारी लोहाघाट से मिला तथा समस्या के समाधान की मांग की तथा मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।जिस पर एसडीएम लोहाघाट के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अभियंता को बुलाकर तीन दिन के भीतर काम शुरू करने तथा एक सप्ताह के भीतर पेयजल योजना की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए जिस पर जल संस्थान के अभियंता के द्वारा एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया था। ग्रामीणों ने कहा जब वह आज ट्यूबवेल खुदाई स्थल पर कार्य की प्रगति की जानकारी लेने पहुंचे तो वहा पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी आगामी रविवार को प्रेम नगर में पुन बैठक कर संघर्ष समिति का गठन कर जुलाई के प्रथम सप्ताह से आंदोलन के रूपरेखा पर विचार विमर्श कर रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है और जल संस्थान व प्रशासन उन्हें झूठे आश्वासन दे रहा है।प्रदर्शन करने में सुरेश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, सूबेदार नरेंद्र सिंह चौधरी ,उर्वा दत्त जोशी, देव सिंह, हरिश्चंद्र ,बची राम गरकोटी, दिवान सिंह , खस्टी बल्लभ, सुरेश चंद्र, गोविंद बल्लभ, जमुना दत्त, जगदीश गरकोटी,कैलाश गिरी ,अर्जुन नाथ ,भूपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, बिशन सिंह, कमला देवी,इशिका गढ़कोटी, ममता, बिमला सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें