रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देता डिग्री कॉलेज तिराहा प्रशासन बेखबर। चौड़ीकरण की मांग।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 22, 2026
दुर्घटनाओं को दावत देता डिग्री कॉलेज तिराहा प्रशासन बेखबर। चौड़ीकरण की मांग।
बड़ी दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन।
लोहाघाट का व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। इस स्थान पर पूर्व में4 कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पर इसके बावजूद प्रशासन बेखबर बना हुआ है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग व व्यापारी लंबे समय से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने कहा शायद प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में विकास के नाम पर बनी बनाई चीजों को तोड़कर दोबारा से फिर उसको बनाया जा रहा है पर डिग्री कॉलेज तिराहे की ओर ना प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। लोगों ने बताया इस स्थान पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कहा रोज सैकड़ो वाहन इस स्थान से फर्राटे भरते हुए गुजरते हैं। लोगों ने बताया मीना बाजार क्षेत्र से डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले बड़े वाहन इस तिराहे में एक बार में नहीं मुड़ पाते है जिस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इस दौरान दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने कहा जिस प्रकार से लोहाघाट नगर में बनी बनाई चीजों को तोड़कर फिर बनाते हुए धन की फिजूल खर्ची करने के बजाय डिग्री कॉलेज तिराहे का सौंदर्य करण व चौड़ीकरण किया जाए ताकि लोगों को दिक्कत ना हो और संभावित दुर्घटना का खतरा भी समाप्त हो।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग की है।