Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दो वाहनों की टक्कर सात घायल दो गंभीर। सिंगदा के पास हादसा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

दो वाहनों की टक्कर सात घायल दो गंभीर। सिंगदा के पास हादसा।लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज सोमवार दोपहर को धारचूला से सितारगंज की ओर जा रही स्कार्पियो तथा टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एसयूवी 700 के बीच सिंगदा के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई ।जिसमें 7 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस और राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को जन सहयोग से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहा डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में छह घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है तथा एक महिला भागीरथी देवी का हाथ टूट गया है बाकियों को मामूली चोटे आई है। पिथौरागढ़ की ओर जा रही गंभीर घायल महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल को रवाना किया गया।सूचना पर चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व अशोक वर्मा अस्पताल पहुंचे तथा घटना व घायलों की जानकारी दी। दुर्घटना में भागीरथी एतवाल( 42) निवासी नेपाल, पार्वती देवी( 55)निवासी नेपाल, नरेश जोशी महेंद्र नगर, लक्ष्मी महेंद्र नगर , बिसनी देवी (48)सितारगंज, वैष्णवी 8 वर्ष घायल हुए है ।जिनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दुर्घटना में पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हुई है तथा भागीरथी देवी का हाथ फैक्चर हो गया तथा बाकी लोग मामूली रूप से चोटिल हुए है।उन्होंने बताया सभी का उपचार किया जा रहा है फिलहाल सब की स्थिति खतरे से बाहर है।

जरूरी खबरें