Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जूनियर हाई स्कूल फोर्ती में बाल सप्ताह का प्रतिभा सम्मान के साथ समापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

जूनियर हाई स्कूल फोर्ती में बाल सप्ताह का प्रतिभा सम्मान के साथ समापन। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के जू0 हा 0फोर्ती में सप्ताह भर से चल रहे चिल्ड्रंस वीक का विश्व बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। आज शुक्रवार को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू बगौली एवं प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में दीप प्रज्वलन कर सप्ताह का समापन किया गया। बाल दिवस के प्रथम दिन बच्चों को विभिन्न खेल यथा म्यूजिकल चेयर रेस,ज़िग ज़ैग दौड़,ग्लास पिकअप चैलेंज,बाल थ्रो ऑन द ग्लास सहित क्रिकेट मैच का अभ्यास कराया गया। जिसमें छात्र नितिन, पारस का प्रदर्शन अच्छा रहा । द्वितीय दिवस कुमाऊनी पहेलियां आन बात कार्यक्रम हुआ। चित्रा , प्रियांशु, पाश्वी ,रवि की प्रस्तुति अच्छी थी। तृतीय दिवस क्विज कंपटीशन में टैगोर सदन के रवि जोशी की टीम प्रथम तथा गांधी सदन के हिमानी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। चतुर्थ दिवस चम्मच दौड़,, सुई तांगा दौड़ में लक्ष्मण, निशा, हिमानी, प्रियांशु ने स्थान पाया। विश्व शौचालय दिवस के सुअवसर पर शौचालय का जीवन में महत्व तथा शौचालय स्वच्छता की आवश्यकता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हिमानी, कविता एवं दिव्या प्रथम तीन स्थानों में रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली ने सभी विजयी छात्र / छात्राओं को प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया । अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक मेहता ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का स्वागत करते हुए उनके सम्मुख वर्षा से गिरी सुरक्षा दीवारों से विद्यालय भवन को खतरा होने , टूटते जा रहे फर्श में टाइल लगवाने सहित आस पास पेड़ो की छाया से हो रहे व्यवधान तथा मार्च से रिक्त शिक्षक पद के कारण पढ़ाई प्रभावित होने के बारे में विभागीय संपर्क संवाद द्वारा समाधान करने का आग्रह किया। अतिथियों ने विद्यालय परिवार के कार्यों को सराहते हुए बच्चों को जीवन में सफलता हेतु आशीर्वचन देकर नियमित पढ़ाई में ध्यान देने को जरूरी बताया ।कार्यक्रम में शिक्षिका इंद्रा आर्या, जया जोशी, बीएड प्रशिक्षु सीमा उपाध्याय, राखी विश्वकर्मा आदि ने सहयोग दिया।

जरूरी खबरें