Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।पंडित बेनीराम पुनेठा रा0इंटर कॉलेज लोहाघाट मे आज मंगलवार को केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट द्वारा की गई अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य ने छात्रों से आवाहन किया विशेषज्ञो के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को आत्मसात करते हुए अपने केरियर का चुनाव करें। कार्यक्रम संयोजक राजू शंकर जोशी ,विजय कुमार जोशी द्वारा केरियर काउंसलिंग के संबंध में विस्तार पूर्वक छात्रों को अवगत कराया गया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद चंद्र पाटनी द्वारा किया गया ।केरियर काउंसलिंग में विशेषज्ञ पूर्व सैनिक मयंक ओली निदेशक ओली फिजिकल अकादमी द्वारा छात्रों को सेना में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा छात्रों का आवाहन किया कि वह निशुल्क अकादमी में आकर भर्ती संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं ।गगनदीप सिंह टेरिटरी हेड लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड द्वारा छात्रों को सामान्य एवं विज्ञान वर्ग से संबंधित विभिन्न रोजगार परख प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई।राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश चंद्र राय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी छात्रों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में भुवन प्रथोली, हरिहर चंद्र भट्ट, दीपक कुमार भट्ट ,बसंत कुमार जोशी, मोनिका सिंह ,तनुजा राय, बबीता बिष्ट, दीक्षा जोशी हेमा जोशी, स्वयं प्रभा भट्ट द्वारा सहयोग दिया गया।

जरूरी खबरें