Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा में टिकट की जंग हुई तेज टिकट पाने के लिए लोहाघाट से देहरादून की लग रही है दौड़ जो पार्टी से टिकट लाने का रखेगा दम वही होगा पार्टी का सिंघम 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
भाजपा में टिकट की जंग हुई तेज टिकट पाने के लिए लोहाघाट से देहरादून की लग रही है दौड़ जो पार्टी से टिकट लाने का रखेगा दम वही होगा पार्टी का सिंघम नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही लोहाघाट में भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों की धड़कनें भी तेज हो गई है पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदार टिकट पाने के लिए लोहाघाट से देहरादून की दौड़ लगा रहे भाजपा से चुनाव लड़ने से पहले दावेदारों को टिकट की जंग जीतनी जरूरी है जो सबसे महत्वपूर्ण है 27 दिसंबर से पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी पर भाजपा के द्वारा अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किए गए जिस कारण पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों में बेचैनी नजर आ रही टिकट पाने के लिए दावेदार अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं वहीं नगर में भी चर्चाओं का बाजार लगातार गरमाता जा रहा है लोहाघाट से निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गढ़कोटी व भाजपा नेता रेनू गढकोटी ने टिकट की दावेदारी की है अब देखना है भाजपा किस पर दाव खेलती है जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी पर अभी सभी लोग खुद को टिकट मिलने का दावा करते नजर आ रहे हैं पर देखना दिलचस्प यह होगा टिकट मिलने के बाद भाजपा मे स्थिति क्या होगी और जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला वह दावेदार क्या रुख अपनाएंगे?

जरूरी खबरें