Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :भावना मुरारी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

लोहाघाट भावना मुरारी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा

लोहाघाट नगर की होनहार छात्रा भावना मुरारी ने अपनी कड़ी मेहनत से यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्णे की है। भावना ने परीक्षा में 99.83 पर्सेंटाइल प्राप्त किए है। भावना की इस शानदार उपलब्धि पर नगर वासियों ने खुशी जताते हुए शुभकामना दी है। लोहाघाट नगर के प्रमुख व्यापारी व पूर्व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी और श्रीमती रेखा मुरारी की बेटी भावना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की। बीएससी पंतनगर विश्वविद्यालय से प्राप्त की तथा एमएससी चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर से प्राप्त की। भावना ने दिल्ली के नामी अस्पताल में डायटिशियन की नौकरी करते हुए साथ साथ यूजीसी नेट की तैयारी की। भावना ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. जमुना दत्त मुरारी और दादी केसवी मुरारी व अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है। छात्रा की इस शानदार सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एडवोकेट नवीन मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, शेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, किशोर मुरारी, ब्रजेश माहरा, योगेश मुरारी, धीरेंद्र खोलिया शिक्षक विपिन खोलिया ,दीपक ओली, अनिल भट्ट, मनोज गर्ग, राजेश चौबे , हितेश मुरारी, जीवन गहतोड़ी आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी। भावना के पिता सतीश मुरारी ने कहा मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। कहा हर मां-बाप को बेटी की शिक्षा पर जोर देना चहिए। मुरारी ने कहा आज उनकी बेटी ने अपने स्वर्गीय दादा जी का सपना पूरा किया है।

जरूरी खबरें