रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दो बेटियों का पिता निकला रिकेश्वर मंदिर का बाबा मोहनानंद उर्फ एम0 के0तिवारी जनता की आस्था से खिलवाड़।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 15, 2025
पत्नी सुनीता ने मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम व एसपी चंपावत को दिया शिकायती पत्र।
मथुरा वृंदावन में पत्नी और बेटियों के साथ रहता है मोहनानंद लोहाघाट में बाबा के खिलाफ भारी आक्रोश
लोगो की पुलिस से ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई की मांग
पत्नी की शिकायत पर पूर्व में मथुरा में एक रात गुजारी हवालात में। लोहाघाट की रहने वाली है पत्नी
लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर में कई वर्षों से बाबा के भेष में रह रहा विवादित बाबा एम0 के0 तिवारी उर्फ मोहनानंद की पोल खुली है । मोहनानंद उर्फ एम0के0 तिवारी शादीशुदा होने के साथ-साथ 9 वर्ष व 6 वर्ष की दो बेटियों का पिता है ।जो अपने परिवार के साथ वृंदावन मथुरा में निवास करता है।एम0के 0तिवारी की टी-शर्ट व जींस पहने एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है ।एम 0के 0तिवारी की हकीकत सामने आने के बाद लोहाघाट की जनता में भारी आक्रोश है ।लोगों ने पुलिस अधीक्षक से ऑपरेशन कालनेमी के तहत एम0 के0 तिवारी पर कार्रवाई की मांग की है ।हमेशा से विवादों में घिरा रहने वाला बाबा एम0 के 0तिवारी लोहाघाट पहुंचते ही भगवा चोला धारण कर लेता है और लोहाघाट से बाहर जाते ही वह जींस टी-शर्ट में नजर आता है।
बाबा की पोल बाबा की पत्नी सुनीता तिवारी के द्वारा खोली गई है एम0के 0तिवारी की पत्नी ने उस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व मे वृंदावन (मथुरा) में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस एम 0के0 तिवारी को पड़कर थाने ले लाई जहां पुलिस ने बाबा की बढ़िया खातिरदारी करते हुए एक रात हवालात में रखा। किसी तरह बाबा ने दूसरे दिन अपना पल्ला पुलिस से छुड़ाया ।सूत्रों के मुताबिक बाबा ने लिखित में अपनी पत्नी को माफी नामा दिया तब जाकर बाबा को थाने से छोड़ा गया। एमके तिवारी की पत्नी सुनीता अपनी दोनों बेटियों के साथ चंपावत पहुंची जहां अपने पति से जान का खतरा बताते हुए आज मंगलवार को जिलाधिकारी चंपावत व एसपी चंपावत को शिकायती पत्र दिया है तथा अपने पति एम0के तिवारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में सुनीता तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा वह मूल रूप से लोहाघाट की निवासी है ।मेरा विवाह दिनांक 20 अप्रैल 2016 को हिंदी रीति रिवाज से एम0के तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद पुत्र पेशवानी प्रसाद के साथ शिवालय मंदिर लोहाघाट में हुआ। बताया विवाह के उपरांत 23 जुलाई 2017 को उनकी प्रथम पुत्री श्रीयांसा तिवारी का जन्म हुआ तथा 5 अक्टूबर 2022 को उनकी दूसरी पुत्री ख्याति का जन्म हुआ। कहा वर्तमान में वह वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश में निवास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा एम0 के0 तिवारी लोहाघाट शिवालय मंदिर में साधु के भेष में रहता है जबकि यह व्यक्ति बाबा नहीं है पारिवारिक व्यक्ति है। तथा वह वेवाहिक जीवन में उनकी दो पुत्रियां और पत्नी है ।सुनीता तिवारी ने कहा । एमके तिवारी अपनी प्रथम पुत्री के नाम से ट्रैवल एजेंसी आदि है जब उन्होंने एम0के तिवारी मोहनानंद से अपनी व अपने बच्चों की परवरिश हेतु कहा गया तो वह आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट गाली गलोज करने लगा तथा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी उसके द्वारा एम0के0 तिवारी को काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना और जान से मारने की धमकी देता रहा ।
कहा अगर यह बात की मैंने तुमसे विवाह किया है और हमारे बच्चे हैं किसी को बताई तो मैं तुम्हारे बच्चों को जान से मार दूंगा। सुनीता ने कहा उक्त व्यक्ति व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दे रहा है और कह रहा है मै आत्महत्या कर सबको जेल में डाल दूंगा ।सुनीता तिवारी ने कहा अपने पति एम0के 0तिवारी से उसे व उसके बच्चों को काफी खतरा है और काफी भय भी है उन्होंने डीएम चंपावत व एसपी चंपावत से उचित जांच कर उसे तथा उसके बच्चे को न्याय दिलाने की मांग की है।मालूम हो पिछले कई वर्षों से एम0के तिवारी बाबा के भेष में लोहाघाट की जनता की आस्था से खिलवाड़ करता रहा है। लोग अब बाबा के नए रूप को देखकर दंग है ।हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले एम0 के0 तिवारी पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में चंपावत न्यायालय में वाद चल रहा है ।
पत्नी की शिकायत पर एम0 के0 तिवारी एक बार फिर से मुसीबत में फसता नजर आ रहा है ।मालूम हो कई वर्षों से जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली भागवत कथा के आयोजन को लेकर एम 0के0 तिवारी व रिकेश्वर प्रबंधन कमेटी के बीच विवाद होता आ रहा है ।कई सालों से कथा पुलिस के पहरे पर हो रही है जिस कारण भक्तों की आस्था को काफी ठेस पहुंची है ।लोहाघाट में बाबा ने अपने कई चेले बना रखे हैं जिनमें कुछ नामी गिरामी ग लोग भी हैं अब बाबा की पोल खुलते ही सबकी बोलती बंद है। वही बाबा के नए रूप को देखकर लोग हैरान है।