रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम/नशा नहीं जीवन चुने :डॉ0 स्वाति
Laxman Singh Bisht
एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम/नशा नहीं जीवन चुने :डॉ0 स्वाति
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन 27 मार्च को सभी शिविरार्थियों द्वारा सुबह लक्ष्य गीत व व्यायाम व योग के साथ दिन की शुरुआत की। जिसके पश्चात सभी शिविरार्थियों ने शिविर परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाते हुए रैली के माध्यम से जनजागरूकता फैलायी गई।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. भगत राम लोहिया एवं डॉ. सोनाली कार्तिक के द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी शिविरार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र पुनेठा, श्याम चौबे एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी आशा गहतोड़ी ने अपने अनुभव साझा किए और नशा मुक्ति के महत्व पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश पुनेठा, श्रीमती मीना मेहता, राहुल सामंत और सुनील राय का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं डॉ. सुनील कुमार ने शिविरार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसकी रोकथाम के लिए सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। डॉ 0स्वाति ने कहा नशा नहीं जीवन चुने। विशेष शिविर का छात्र-छात्राओं के द्वारा भरपूर आनंद लिया जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश