Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 26, 2026

5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

दूसरी बस के इंतजार में सड़क पर बैठे रहे यात्री!

उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसो का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज 26 अगस्त को परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की बरेली चलने वाली बस सुबह 9:00 के लगभग लोहाघाट से बरेली की ओर रवाना हुई जिसमें 26 यात्री सवार थे। लोहाघाट बस स्टेशन से मात्र 5 किलोमीटर चलने के बाद ही मानेश्वर के पास अचानक बस का रेडिएटर लीक हो गया। बस चालक मदन कुवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस के बीच रास्ते में खराब होने से बस में सवार यात्री काफी परेशान रहे। चालक परिचालक के द्वारा बस खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर दूसरी बस भेजी गई तथा यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्री सड़क में बैठकर दूसरी बस का इंतजार करते नजर आए। बस के बीच रास्ते में खराब होने पर यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई यात्रियों ने कहा आए दिन परिवहन निगम की बसें बीच रास्ते में दम तोड़ रही है। चालक मदन कुवर व परिचालक कौस्तव ने बताया बस में 26 सवारी थी अचानक बस का रेडिएटर लीक होने से बस खराब हो गई। उन्होंने बताया यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है। मामले में यूकेडी नेता दरबान रजबार व लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा परिवहन निगम का लोहाघाट डिपो सरकार व परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही की भेट चढ़ गया है। परिवहन निगम खटारा बसे दोड़ा कर यात्रियों व चालक परिचालक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। परिवहन निगम की बसें आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रही है या बीच सड़क पर यात्रियों को धोखा दे रही है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया। कहा लोहाघाट डिपो में बसों की भारी कमी के चलते डिपो आज बदहाल हालत में पहुंच चुका है। मामले मे कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं है जनता की समस्या से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। कहा डिपो मे स्पेयर पार्ट की भारी कमी बनी रहती है कर्मचारियों का अभाव है। बसो की कमी के चलते परिवहन निगम व कर्मचारियों की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से लोहाघाट डिपो को जल्द से जल्द नई बसे देने की मांग की है। कहा बसो की कमी के चलते कई रूटों की बसे बंद हो चुकी हैं। रोडवेज बसों की खस्ता हालत को देखकर आज यात्री परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल बसो के खराब होने से लोगों में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें