Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा।

बहनों के चरित्र पर करता था शक

उत्तराखंड के रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चुड़ियाला गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की ने अपनी ही दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी दोनों बहनों के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि उनकी वजह से परिवार की बदनामी हो रही है। इसी शक ने उसके मन में इतना गुस्सा पैदा किया कि उसने अपनी ही बहनों को मौत के घाट उतार दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने दो-तीन दिन तक अपनी बहनों की रेकी की थी। यानी हत्या की साजिश पहले से ही उसके दिमाग में चल रही थी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कोतवाली गंगनहर में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बहनों के चरित्र पर शक की बात कबूल की है। वहीं मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आया है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रक्षाबंधन से पहले हुए हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें