रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं शिक्षिका विदाई एवं सम्मान समारोह।
जू0 हा0 फोर्ती में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं
शिक्षिका विदाई एवं सम्मान समारोह।
मंगलवार को लोहाघाट के जू0 हा0 फोर्ती में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोहपूर्वक किया गया। विद्यालय प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भुवनेश्वरी पुनेठा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रेनू बगौली ने बच्चों को सम्मानित किया। कक्षा ,6 में प्रथम स्थान प्राप्त रवि जोशी एवं कक्षा 7 में प्रथम स्थान प्राप्त कविता उप्रेती को शिक्षाविद डॉ0 बी डी सुतेड़ी द्वारा अपनी माता पिता की स्मृति में दी जाने वाली दो दो हजार की छात्रवृत्ति दी गई। ग्राम प्रधान द्वारा मेघावी छात्रा हिमानी उपाध्याय, पाश्र्वी सुतेड़ी को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका इंद्रा आर्या को सेवानिवृत्ति पर माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी ने शिक्षिका के द्वारा विद्यालय में किए कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षिका जया जोशी, शिक्षक ओमप्रकाश बगौली, रश्मि उपाध्याय, आशा आर्या,मदन सुतेड़ी, सोनिया पुनेठा, मीना उपाध्याय, लक्ष्मी जोशी, भावना उपाध्याय, ललिता उपाध्याय,गीता बगौली, गोदावरी जुकरिया,राजेश्वरी पुनेठा, विमला सुतेड़ी, पार्वती बोरा,अंजू आर्या , पूरन राम, रविंदर प्रसाद सहित दो दर्जन से ज्यादा अभिभावक उपस्थित थे। स्कूल इंचार्ज मेहता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।