रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।
Laxman Singh Bisht
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने किया शुभारंभ।

रंगारंग कार्यक्रमो के साथ आज दिनांक 13 जुलाई सोमवार को होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने विद्यालय को क्षेत्र का गौरव बताते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने कौशल परक शिक्षा के महत्व को बताते हुए विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रसन्नता व्यक्त की ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की सफलता का श्रेय समस्त विद्यालय परिवार को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित मोहन राय , गिरीश जोशी ,सुभाष गहतोड़ी ,भगीरथ सोराडी ,हिमांशु खर्कवाल ,अंकित जोशी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट ,दीपिका पुनेठा, पंकज कुमार, भरत तिवारी, योगेश उप्रेती, दीपक पचौली ,प्रेरणा खाती एवं पंकज राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*