Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

: लोहाघाट:प्रशासक जिला पंचायत ज्योति राय ने गोविंद वर्मा के लिए किया घर-घर चुनाव प्रचार /महिलाओं संग कूदी चुनाव मैदान में

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
प्रशासक जिला पंचायत ज्योति राय ने गोविंद वर्मा के लिए किया घर-घर चुनाव प्रचार   23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में चुनावी माहौल में गर्मी आ चुकी है सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं वही लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में प्रशासक जिला पंचायत चंपावत ज्योति राय खुलकर मैदान में आ गई है  ज्योति राय के द्वारा महिलाओं को साथ लेकर नगर के कई वार्ड में घर-घर जाकर गोविंद वर्मा के लिए वोट मांगे जा रहे हैं प्रशासक ज्योति राय ने मतदाताओं को समझाते हुए कहा भाजपा प्रत्याशी की जीत में ही नगर का भरपूर विकास होगा क्योंकि नगर को ट्रिपल इंजन की ताकत मिलेगी उन्होंने कहा जल्द ही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू होगा उन्होंने कहा गोविंद वर्मा के द्वारा नगर में कई विकास कार्य किए गए तथा हर मौके पर वह जनता के साथ खड़े रहे हैं उन्होंने नगर के सभी सम्मानित मतदाताओं से 23 जनवरी को लोहाघाट नगर में कमल खिलाने की अपील की उन्होंने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी वर्मा जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं इस दौरान चंद्रकला मेहरा के द्वारा भी भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया गया

जरूरी खबरें