Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई की देवी जागरण के आयोजन को लेकर बैठक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 8, 2025

आयोजन को लेकर समिति का गठन सर्वसम्मति से बृजेश महरा बने अध्यक्ष।

देव अदालत में देव डांगरो के द्वारा निर्धारित की जाएगी तिथि व स्थानरविवार को लोहाघाट के बीस गांव बिसंग व पांच गांव सुई के ग्रामीणों ने क्षेत्र में देवी जागरण के आयोजन को लेकर भगवती मंदिर सुई में मदन खर्कवाल की अध्यक्षता एवं केशव दत्त चौबे के संचालन में एक आम बैठक का आयोजन किया। ग्राम प्रधान प्रशासक भुवन चंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया बैठक में देवी जागरण के आयोजन व सर्व सम्मति बनाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया 10 जून को सायं तीन बजे देव अदालत लगाई जाएगी तथा देव डांगरो के द्वारा देव अदालत में देवी जागरण की आयोजन की तिथि व स्थान निर्धारित किया जाएगा। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा सहमति जताई गई। बैठक में आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बृजेश महरा को अध्यक्ष ,मनोहर सिंह ढेक,उपाध्यक्ष दिनेश ढेक उपाध्यक्ष तथा कृष्णानंद चौबे को मुख्य संचालक चुना गया। मालूम हो देवी जागरण के आयोजन को लेकर पूर्व में भी ग्रामीणों के द्वारा दो महत्वपूर्ण बैठकें की जा चुकी हैं। बैठक में भुवन चंद्र चौबे ,पप्पू ओली ,श्याम चौबे, नरेश करायत,दया कृष्ण , विक्रम सिंह, हरीश मुरारी, केशव दत्त चौबे ,हर सिंह, प्रेम सिंह देव ,हयात सिंह महरा, कमल सिंह महरा, सचिन जोशी ,राजेंद्र चौबे ,त्रिभुवन मुरारी, विनोद पुजारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें