Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अखिल तारिणी धाम में 10 जुलाई को लगेगा विशाल मेला तैयारियो में जुटे युवा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

अखिल तारिणी धाम में 10 जुलाई को लगेगा विशाल मेला तैयारियो में जुटे युवा।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ क्षेत्र में मां अखिलतारिणी धाम में कल 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कल 10 जुलाई को मां अखिलतारिणी धाम में होने जा रहे विशाल मेले में खिलपती से देवीरथ मां अखिलतारिणी धाम में मंदिर की परिक्रमा करेगा ।कहा मेले में क्षेत्र के 18 गांव के लोग व प्रवासी शामिल होते है। दीपक जोशी ने बताया मेले की तैयारी में मंदिर कमेटी सदस्य व युवा जुटे हुए हैं। युवाओं के द्वारा मंदिर परिसर व मंदिर जाने वाले रास्तों की साफ सफाई की गई तथा मंदिर की व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया ।जोशी ने बताया मंदिर कमेटी ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर में कमेटी के द्वारा क्षेत्र वासियों के सहयोग से धर्मशाला, चाहरदीवारी , झूला निर्माण तथा मुख्य गर्भ ग्रह का निर्माण किया गया है ।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से कल होने जा रहे मेले में अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले को सफल बनाने की अपील की है। स्वच्छता अभियान सोनू जोशी, राजू रावत ,कमल सिंह , करन सिंह ,मदन सिंह ,अभय सिंह सहित कई युवाओं के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें