रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन
Laxman Singh Bisht
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के दिशा निर्देश पर चल रहे लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
सोमवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह की मुख्य अतिथि सुशीला चौबे प्रधानाचार्य रा0आदर्श कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पऊ रही। उन्होंने शिविर में शामिल सभी एनएसएस स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।समारोह में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट ने शिविर की संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों, सेवाकार्यों और उनके प्रभाव का विस्तार से उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं डॉ. सुनील कुमार ने विशेष शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। इसके पश्चात शिविरार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती मीना मेहता, उमेश पुनेठा, राहुल सामंत और सुनील राय उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट ने कहा विशेष शिविर का समापन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। शिविरार्थियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन