रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 36 लोगों ने लिए नाम वापस।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 11, 2025
लोहाघाट पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 36 लोगों ने लिए नाम वापस।
जिले में चल रही पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापसी के अंतिम दिन आज लोहाघाट ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है तो वहीं ग्राम प्रधान पद के 16 प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया तथा तीन सदस्य ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों के द्वारा भी अपना नाम वापस लिया गया है।