Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बॉस बस्वाडी मे टमाटर की खेती में जुटे किसान। सड़क बंद होने से बाजार तक नहीं पहुंचा पाते उत्पाद।

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा मामूली विवाद में चाकू व तलवार से हमला तीन युवक घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

खटीमा मामूली विवाद में चाकू व तलवार से हमला तीन युवक घायलप्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत खटीमा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार 2 फरवरी की देर रात मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। जिसके चलते चाकू और तलवार से किए गए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है ।जिसमें भीड़ के बीच एक-दो लोगों को तलवार से वार करते और लात-घूंसो से युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।हालांकि विवाद के कारणों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल हुए युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो कि मूलरूप से इस्लामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए खटीमा नागरिक उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने दो घायलों को को उच्च चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया। जबकि एक घायल का इलाज खटीमा अस्पताल में जारी है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुई कहा सुनी के चलते अचानक चाकू तलवार चलने लगी और एक युवक का हाथ कट गया तो वही दूसरे युवक का पैर कट गया, एक तीसरा युवक भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के विषय में जानकारी देते हुए खटीमा कोतवाल वीरेंद्र शाह ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने भी घटना से संबंधित कुछ लोगों को चिन्हित किया है जल्द ही आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी वहीं क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने वर्तमान समय में होने वाले व्यापार मंडल चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा ज्यादा से ज्यादा गस्त की जाएगी और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वहीं इस वारदात ने खटीमा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि 2025 के दिसंबर महीने में खटीमा में तुषार शर्मा की हत्या हुई थी। लोग अभी उसे घटना को भूल भी नहीं थे जबकि जनवरी 2026 में चाकूबाजी की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। लगातार सामने आ रही इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं से नगर में दहशत का माहौल है।

जरूरी खबरें