Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बॉस बस्वाडी मे टमाटर की खेती में जुटे किसान। सड़क बंद होने से बाजार तक नहीं पहुंचा पाते उत्पाद।

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

.लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त को दी स्वीकृति

लोहाघाट में पार्किंग समस्या का होगा स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त को दी मंजूरी

जनपद में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मल्टीस्टोरी पार्किंग परियोजना हेतु द्वितीय किश्त की धनराशि स्वीकृत की गई है।नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत ‘गैस गोदाम’ के समीप निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना नगर में बढ़ते यातायात दबाव एवं पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹286.90 लाख है। कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) को पूर्व में प्रथम किश्त के रूप में ₹114.76 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार द्वितीय किश्त के रूप में पुनः 40 प्रतिशत धनराशि जारी की गई है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस पार्किंग के निर्माण से लोहाघाट नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

जरूरी खबरें