Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष बने जगदीश जोशी शुभम गौड़ बने टनकपुर नगर इकाई अध्यक्ष ।

बाराकोट में दो दिनी पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

पाटी:बॉस बस्वाडी मे टमाटर की खेती में जुटे किसान। सड़क बंद होने से बाजार तक नहीं पहुंचा पाते उत्पाद।

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

: लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 26, 2023
लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित कारगिल के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य के प्रतिक कारगिल शौर्य दिवस को लोहाघाट में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चंपावत जिले के पूर्व सैनिक व वीर नारियां शामिल हुई भाजपा के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने तिरंगा फहराते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया अमर जवान ज्योति में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए गए शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद नगर में विजय जुलूस निकाला गया सैनिक विश्राम गृह में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया तथा सभी ने अपने अपने अनुभव सांझा किए पूर्व सैनिकों ने कहा कारगिल की लड़ाई दुनिया की सबसे मुश्किल लड़ाईयो में से एक थी जिसमें हमारे चंपावत जिले के कई सैनिकों ने हिस्सा लिया तथा कई सैनिक शहीद हुए उन्होंने कहा हमारे सैनिकों ने जाबाजी व साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई तथा उसके हजारों सैनिकों को मौत के घाट उतारा था पूर्व सैनिकों ने कहा इस लड़ाई में हमारे भी सैकड़ों सैनिक शहीद हुए तथा कई गंभीर रूप से घायल हुए हमें अपने सैनिकों पर गर्व है वही कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले कैप्टन एन के पुनेठा ने अपने अनुभवों को साझा किया उन्होंने कहा युद्ध काफी कठिन था लेकिन हमने हार नहीं मानी और तोलोलिंग को दुश्मनों के कब्जे से छुड़ा लिया उन्होंने बताया इस लड़ाई में हमारे कई साथी शहीद भी हुए वही मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को कारगिल शौर्य दिवस की शुभकामनाएं दी फर्त्याल ने कहा उन्हें गर्व है कि वह एक सैनिक पुत्र हैं वही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व समस्त अतिथियों ने कहा हमें अपने सैनिकों व अपनी भारतीय सेना पर गर्व है कारगिल विजय भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है इस मौके पर एडवोकेट नवीन मुरारी ,राजू गरकोटी, कैप्टन रघुवीर ,एसओ मनीष खत्री, हरगोविंद बोहरा, कैप्टन अमर सिंह बोहरा, कैप्टन पी एस देव, सूबेदार चंद्र बल्लभ, हयात सिंह रावत सहित कई पूर्व सैनिक व वीर नारियां मौजूद रही

जरूरी खबरें