Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: जियो कंपनी के मैनेजर का अपहरण अल्मोड़ा के 3 युवक गिरफ्तार अल्मोड़ा के युवको ने जियो फाइबर कंपनी के मैनेजर को किया अगवा, परिजनों से मांगी फिरौती की रकम

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 6, 2025
जियो कंपनी के मैनेजर का अपहरण अल्मोड़ा के 3 युवक गिरफ्तार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश मे  अल्मोड़ा के तीन युवकों ने खौफनाक षड्यंत्र रचते हुए जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर को अगवा कर लिया था नए साल के दिन जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था जिसके बाद बदमाशों ने अभिनव को छोड़ने के बदले में उनके परिजनों से फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर मैनेजर को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस के अनुसार अपहरण में शामिल तीनों बदमाश उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। जिनमें से एक आरोपी को यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में गोली भी लगी है तथा अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज उत्तर प्रदेश के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में रहते हैं। एक जनवरी को दिन में अभिनव भारद्वाज घर से सिकंद्राराऊ के लिए निकले थे। जिसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया ना ही वह घर वापस लौटे परिजनों ने उनके बारे में पूछने के लिए कई परिचित लोगों से भी संपर्क किया,लेकिन किसी से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद अभिनव की पत्नी ने उनके गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी ।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अभिनव भारद्वाज की तलाश में जुट गई लेकिन पुलिस को कोई भी सफलता नहीं मिली। अभिनव कुमार के गुमशुदा होने की रात को लगभग 9 बजे अभिनव के परिजनों को एक अज्ञात नंबर से फोन आया फोन करने वाले व्यक्ति ने परिजनों से कहा कि अभिनव भारद्वाज उनके कब्जे में है और अभिनव भारद्वाज को छोड़ने के लिए परिजनों को उन्हें 20 लाख रुपए की फिरौती देनी होगी। इसके साथ ही उसने बताया कि वो दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य है। इतना ही नहीं कॉल करने वाले बदमाश ने यह धमकी भी दी कि यदि परिजनों ने इस बारे में पुलिस को कुछ भी बताया तो अच्छा नहीं होगा।इसके बाद हाथरस पुलिस टीम और यूपी एसटीएफ ने साथ मिलकर बदमाशों को पकड़ने और मैनेजर अभिनव को उनके कब्जे से छुड़ाने का प्लान बनाया। पुलिस के द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार अभिनव भारद्वाज के परिजन फिरौती की रकम लेकर यूपी के मुरादाबाद पहुंचे और बदमाशों को फिरौती की रकम दी, परिजनों की ओर से बदमाशों को फिरौती देने के बाद यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बदमाशों की कार का पीछा किया तथा मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास के पास बदमाशों की कार को घेर लिया।बदमाशों ने अपने चारों तरफ पुलिस को देखा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशो पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया पुलिस की एक गोली एक बदमाश के गले के पास जा लगी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर गाड़ी में मौजूद अभिनव भारद्वाज को सही सलामत छुड़ा लिया।पुलिस ने आरोपियों की पहचान विशाल, उम्र -28 वर्ष निवासी राजपुरा, चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा सुजल कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी कनैली कोतवाली अल्मोड़ा और करन बिष्ट उम्र 20 वर्ष निवासी मालगांव चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा के रूप में की है।

जरूरी खबरें