Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

: लोहाघाट:नगर निकाय चुनाव में शांति भंग की आशंका को देखते हुए एसडीएम लोहाघाट ने सभासद पद के 23 प्रत्याशियों सहित 24 को भेजे नोटिस प्रत्याशियों ने जताई नाराजगी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
नगर निकाय चुनाव में शांति भंग की आशंका को देखते हुए एसडीएम लोहाघाट ने सभासद पद के 23 प्रत्याशियों सहित 24 को भेजे नोटिस प्रत्याशियों ने जताई नाराजगी 23 जनवरी को होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है वहीं एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर के द्वारा नगर की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है एसडीएम लोहाघाट नीतेश डांगर नगर ने होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान लोहाघाट नगर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद सभासद पद के 23 प्रत्याशियों सहित एक अन्य कुल 24 लोगों को धारा 126 /135भा०ना०सु०सं०2023 के तहत नोटिस भेजे गए नोटिस में एसडीएम ने सभी 23 को 13 जनवरी को उनके न्यायालय में सुबह 10:00 बजे उपस्थित होने के निर्देश करने के साथ-साथ इस बात का कारण बताने को कहा गया है क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लोक प्रशांति विक्षुब्ध किए जाने से रोकने के लिए क्यों ना आप सभी लोगों को ₹25000 के बंध पत्र तथा इतनी ही धनराशि के दो जमानतियों से एक वर्ष अथवा अनाधिक अवधि के लिए आबद्ध कर दिया जाए एसडीएम के द्वारा सभी सात वार्डों के 23 सभासद प्रत्याशी तथा हथरंगिया के मनोज प्रसाद को नोटिस दिए गए हैं वही नोटिस मिलने पर कई सभासद प्रत्याशी ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा हम ऐसे कौन से अपराधी हैं जो प्रशासन हमें बेवजह नोटिस भेज रहा है

जरूरी खबरें