Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:खालगढ़ में पेयजल को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा खाली बर्तनों के साथ प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन पेयजल उपलब्ध कराने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 9, 2025
खालगढ़ में पेयजल को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा खाली बर्तनों के साथ प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन पेयजल उपलब्ध कराने की उठाई मांग लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत खालगड़ा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है ग्रामीण तीन चार किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर है रविवार दोपहर को आक्रोशित महिलाओं ने पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पुष्पा पांडे के नेतृत्व में खालगढ़ बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की पेयजल को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं में देखने को मिला महिलाओं ने कहा बरसों से एकमात्र हैंडपंप के सहारे खालगढ़ की 200 से अधिक जनता को छोड़ दिया गया है हैंडपंप भी अक्सर खराब रहता है तथा उसका पानी पीने योग्य भी नहीं रहा आक्रोशित महिलाओं ने कहा 2 साल से जल संस्थान के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है विभागीय अधिकारियों के द्वारा सिर्फ उन्हें आश्वासन दिए जा रहे है उन्होंने कहा 200 से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है महिलाओं व बच्चों का अधिकतर समय पानी ढोने में बीत रहा है फरवरी माह में ही खालगढ़ क्षेत्र में सूखे के हालात पैदा हो चुके हैं उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द जल जीवन मिशन योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर उन्हें पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है   वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया योजना का 70% कार्य पूर्ण हो चुका है मार्च माह तक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा उन्होंने कहा योजना पर लगातार कार्य चल रहा है जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा प्रदर्शन करने में निर्मला पांडे, जानकी देवी ,रेखा अधिकारी ,सोनू अधिकारी ,तारामणि ,बिमला पांडे, नीतू पांडे ,बबीता पांडे , नीमा चिलकोटी ,चंचला देवी, भुवन पांडे ,डॉक्टर बी के सरकार, नवीन चिलकोटी ,मोहित पांडे ,नरेश पांडे ,सुनीता देवी ,तुर्की देवी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें