Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत में पंचम वाहिनी एसएसबी के सहयोग से "हरित योग" कार्यक्रम सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

चम्पावत में पंचम वाहिनी एसएसबी के सहयोग से "हरित योग" कार्यक्रम सम्पन्नसोमवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत में "हरित योग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया, जिसका संचालन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाई के निर्देशन में हुआ।यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित "हरित योग" पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना एवं योग को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ना है। हरित योग के माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशील, सतत और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. सुधाकर गंगवार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय आयुष मिशन, चम्पावत द्वारा योग शपथ के साथ किया गया। इसके पश्चात डॉ. प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी, 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, श्री सुशील कलौनी, श्रीमती कमला एवं भीम प्रसाद द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अनिल कुमार, कमांडेंट (चिकित्सा) श् विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिवराम, करण चौहान, सुदेश कुमार, ए. राजकुमार सहित बल के अनेक जवानों ने सक्रिय सहभागिता की।आयुष विभाग चम्पावत से डॉ. उमेश भारती, डॉ. नमिता अग्रवाल, श्रीमती दीपा सैनी, देवेन्द्र पंवार, श्रीमती मेघा, अरविंद कुमार, अमनमणि त्रिपाठी, उपेन्द्र सिंह, बाल कुमार, नरेन्द्र नाथ गोस्वामी एवं कमल सिंह आदि की भी सक्रिय भागीदारी रही।

जरूरी खबरें