Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी के प्रयासों से जनकांडे व लड़ी गांव जुड़े सड़क मार्ग से/ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 6, 2025
विधायक अधिकारी के प्रयासों से जनकांडे व लड़ी गांव जुड़े सड़क मार्ग से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से विधानसभा के जनकांडे और लड़ीगांव सड़क मार्ग से जुड़ गए हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक महरा ने बताया जहाँ एक और आजादी के 70 साल तक जनकांडे एवम लड़ी गांव सड़क से पूरी तरह वंचित थे.कितने मन्त्री, विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य ,नेतागण गांव में आए आये लेकिन किसी ने इन गाँवों की सुध नहीं ली जिस कारण वर्षों तक ग्रामीण कई कठिनाइयां चलते रहे और शासन प्रशासन से गुहार लगाते रहे लेकिन लोहाघाट विधायक खुशाल अधिकारी ने 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए ग्रामीणों की इस समस्या का संज्ञान लेते हुए अपने व्यक्तिगत संसाधनों से जनकांडे एवम लड़ी के लिए रोड बनवाई और उस समय जरूरतमन्दों को आर्थिक मदद भी की तथा वर्तमान में लोहाघाट विधानसभा के विधायक रहते हुए अपने अथक प्रयासों से 51लाख(इक्यावन लाख) रुपये की जिला योजना से सड़क स्वीकृत करवा कर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के माध्यम से जनकांडे, एवम लड़ी की सड़क के लिए रोड में सोलिंग और सी0सी0 सड़क बनवाई जा रही है ग्रामीणों के अनुसार सीसी का कार्य दिनाँक 4 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है जिस वजह से कुछ समय के लिये मार्ग में यातायात बाधित हुआ है अशोक महरा ने बताया आज एक एतिहासिक पल के रूप में पहली बार लोड ट्रक आसानी से हमारे गाँव की सड़क के अंतिम छोर तक पहुंच रहे हैं जिसका लाभ सीधे सीधे ग्राम वासियों को आज देखने को मिल रहा है जिससे आज ग्रामवासीयों में एक नयी उमंग और विधायक खुशाल अधिकारी के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है . समस्त ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया आभार व्यक्त करने में ग्राम प्रधान मदन लाल, ग्राम प्रधान दीपक देऊ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल बोहरा, गोविंद बोहरा , सुंदर सिंह देऊ, अमर सिंह देऊ,अशोक महरा, विनोद माहरा , नीरज बोहरा आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें