Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षक की विदाई पर भावुक हुए बच्चे रो-रो कर रुकने का किया आग्रह।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

शिक्षक की विदाई पर भावुक हुए बच्चे रो-रो कर रुकने का किया आग्रह।लोहाघाट के रा0 प्राथमिक विद्यालय रायकोट महर से स्थानांतरित हुए शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा की विदाई समारोह में भावुक दृश्य देखने को मिला। शिक्षक बोहरा जब विदा होकर विद्यालय से जाने लगे तो विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं का रो रो कर बुरा हाल हो गया। नन्हे नोनिहाल रो रो कर अपने शिक्षक गोविंद बोहरा से विद्यालय छोड़कर न जाने का आग्रह करने लगे और जोर-जोर से रोने लगे। शिक्षक बोहरा व विद्यालय के अन्य अध्यापकों के द्वारा किसी तरह बच्चों को समझाया गया ।बोहरा के द्वारा बच्चों को उनसे मिलने विद्यालय आने का आश्वासन देने के बाद किसी तरह बच्चे शांत हुए। यह दृश्य इतना भावुक था कि सभी की आंखें नम हो गई। यह दृश्य शिक्षक व बच्चों के बीच निश्चल प्यार को दिखाता है कि बच्चे उनसे प्यार करने वाले शिक्षक को उनसे कहीं गुना ज्यादा प्यार करते हैं। शिक्षक बोहरा ने कहा यह दिन उनके जीवन का सबसे भावुक दिन था।

जरूरी खबरें