Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:बैल के हमले से घायल महिला की आंख का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर बिराज राठी ने महिला को दी नई रोशनी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 19, 2024
बैल के हमले से घायल महिला की आंख का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर बिराज राठी ने महिला को दी नई रोशनी बाराकोट ब्लॉक की गोदावरी देवी ( 41 ) जो बुधवार की रात अपने बैल को गौशाला मे बाध रही थी अचानक बैल ने सीग को उनकी आंख पर मार दिया जिससे गोदावरी की आंख में गंभीर चोट आ गई आनन फानन मे परिजन उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए । उनकी आंख की स्थिति काफी गंभीर थी उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉक्टर विराज राठी महिला के जीवन में नई रोशनी बनकर सामने आए नेत्र सर्जन डॉक्टर राठी ने तत्काल रात में ही अपनी टीम डॉक्टर दीक्षा , सिस्टर अंशु ,सीमा ,निशा व भास्कर गरकोटी के साथ मिलकर कई घंटे की अथक मेहनत और प्रयास से महिला की आंख का उपचार कर रोशनी को जाने से बचा लिया वहीं महिला व उनके परिजनों के द्वारा आंख की रोशनी वापस लाने के लिए डॉक्टर विराज राठी व उनकी टीम को धन्यवाद दिया मालूम हो डॉक्टर राठी कई मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लौटा चुके है उन्हीं के अथक प्रयासों से आज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आंखों के सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं

जरूरी खबरें