रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में जिला चुनाव प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ाया मनोबल
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 12, 2025
बाराकोट में जिला चुनाव प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ाया मनोबल
जिला पंचायत अध्यक्ष व चारों ब्लॉक प्रमुख होंगे भाजपा के।
भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा
त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी और दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा ने बाराकोट में पूर्व मंडल अध्यक्ष के आवास में कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया आज पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी के आवास में मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा के नेतृत्व में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला चुनाव प्रभारी ने बाराकोट में भाजपा समर्थित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार का जीत दिलाने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष और चारों विकास खण्डों में ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा के ही होंगे। इस अवसर पर जहां उन्होंने रेघाव सीट को भाजपा के पाले में जाने पर खुशी जताई वहीं दूसरी ओर फरतोला जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी, प्रकाश सिंह मेहता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जी जान से विजई बनाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा पूर्व ,मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ,गिरीश सिंह अधिकारी ,हरीश आर्य ,केदार सिंह ,सुभाष बगोली ,प्रभारी दर्पण कुमार व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता निर्विरोध ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल , निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा आर्य उपस्थित रहे।