Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:डीएम ने विश्व विख्यात देवीधुरा बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 8, 2025

मेला क्षेत्र में पॉलीथीन और थर्माकोल पूरी तरह प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

9 अगस्त को खेली जाएगी बगवाल उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ बाराही धाम, देवीधुरा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेला इस वर्ष 05 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक सम्पन्न होगा। मुख्य आयोजन ‘बग्वाल’ 09 अगस्त को पारंपरिक रीति से संपन्न किया जाएगा।मेला आयोजन को लेकर मंगलवार को देवीधुरा में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। बैठक में मेला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में मेले की तैयारियों संबंधी यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, ठहराव, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि शक्ति पीठ माँ बाराही धाम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और लोक मान्यता का केंद्र है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस पावन धाम की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश प्राप्त हैं, अतः प्रत्येक विभाग श्रद्धा और संवेदनशीलता के साथ कार्य सुनिश्चित करे।इस वर्ष मेला क्षेत्र को 5 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई व भीड़ नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जर्जर भवनों की पहचान कर, उनकी छतों पर श्रद्धालुओं के चढ़ने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।मेले में लगने वाली दुकानों का सत्यापन मेला शुरू होने से दो सप्ताह पूर्व प्रारंभ किया जाएगा। हर दुकान पर प्रोपराइटर ( मालिक) का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा व दुकानें नालियों के उपर ना बने सुनिश्चित किया जाएगा व उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।पॉलीथीन और थर्माकोल से बनी वस्तुओं के प्रयोग और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मेले में दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जिससे पैदल श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिल सके।जिलाधिकारी ने क्राउड मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम की स्थापना, चिकित्सा इकाइयों की तैनाती, अग्निशमन इकाई, जलापूर्ति, बैरिकेडिंग, सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, आदि सभी व्यवस्थाओं को माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से समय से पहले क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पर्यटन विभाग व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बग्वाल क्षेत्र का 3D मैप तैयार कर सभी व्यवस्थाओं को साइट प्लान आधारित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देवीधुरा मेला केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि श्रद्धा से जुड़ा आयोजन है, अतः हर अधिकारी इसे सेवा और आस्था के रूप में लें और अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शक्ति पीठ की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि देवीधुरा मेले की सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महिला पुलिस बल की समुचित तैनाती की जाएगी। साथ ही, रोड साइड पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करते हुए यातायात को सुगम बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में नशा, मांसाहार (मीट) तथा अन्य किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पूरे मेला आयोजन के दौरान पुलिस विभाग पूर्ण रूप से सजग, सतर्क एवं समर्पित भाव से कार्य करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और श्रद्धायुक्त वातावरण प्राप्त हो।बैठक में उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, माँ बाराही मंदिर समिति के पदाधिकारी लक्ष्मण लमगड़िया, मोहन बिष्ट, चेतन बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, कीर्ति वल्लभ जोशी सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें