Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कम्प्यूटर आन व्हील्स" ने बदली टनकपुर के बच्चों की दुनिया — मुख्यमंत्री के विजन 'आदर्श चंपावत' को मिल रहा धरातलीय आकार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 2, 2025

कंप्यूटर ऑन व्हील्स" ने बदली टनकपुर के बच्चों की दुनिया — मुख्यमंत्री के विजन 'आदर्श चंपावत' को मिल रहा धरातलीय आकारचार माह तक चला कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बच्चों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की परिकल्पना "आदर्श चंपावत" को साकार करने की दिशा में जिले में एक उल्लेखनीय पहल "कंप्यूटर ऑन व्हील्स" के माध्यम से गत चार माह से चलाई जा रही मोबाइल कंप्यूटर शिक्षा परियोजना ने नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर जिला खनन न्यास के सहयोग से शिक्षा विभाग एवं रूरल एनवायरनमेंटल एंड एजुकेशनल डेवलेपमेंट सोसायटी (रीड्स) द्वारा संचालित इस अभिनव पहल ने टनकपुर के खनन क्षेत्र एवं बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ा।इस परियोजना के अंतर्गत वातानुकूलित व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल वाहन में कुल 10 कम्प्यूटर सेट लगाए गए थे, जिसके माध्यम से कुल 41 बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की प्रशिक्षिका रजनी प्रजापति ने बताया कि बच्चों ने उत्साहपूर्वक कंप्यूटर सीखा और अब वे चाहते हैं कि यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहे।आज आयोजित समापन समारोह में बच्चों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और वाहन को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान रीड्स संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती किरन गहतोड़ी ने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व ने बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो उनके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।"संस्था समन्वयक अर्चना लोहनी ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से वाहन का संचालन सफलतापूर्वक संभव हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में यदि पुनः ऐसी कोई जिम्मेदारी संस्था को मिलती है तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे निभाएंगे।उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) की सीएसआर योजना के तहत प्राप्त इस मोबाइल वाहन को जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग को सौंपा गया था। इस पूरे अभियान को सफल बनाने में जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला खनन अधिकारी श्रीमती चित्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, आदर्श चंपावत समन्वयक इंद्रेश लोहनी तथा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुकुमार राय सहित अनेक व्यक्तियों की सक्रिय भूमिका रही।

जरूरी खबरें