रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट की पाटन पाटनी जि 0पं0 सीट से सदस्य प्रत्याशी सुष्मिता फर्त्याल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ जीत का किया दावा।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 15, 2025
कप प्लेट मिला चुनाव चिन्ह।
सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे समर्थक। युवा वर्ग व महिलाओं की समस्याओं के लिए करेंगी कार्य।
सोलर लाइटों से चमकाए जाएंगे क्षेत्र के खेल मैदान।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी से करेंगी मुकाबला।
चंपावत जिले की सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से निर्दलीय सदस्य पद प्रत्याशी सुष्मिता फर्त्याल के चुनाव कार्यालय का आज मंगलवार को विधिवत्त शुभारंभ हुआ इस दौरान उनके पिता पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व माता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल के साथ सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे ।सुष्मिता फर्त्याल ने कहा उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य सिर्फ क्षेत्र का विकास है राजनीति नहीं।
सुष्मिता ने कहा वह महिलाओं व युवाओं के लिए मुख्य तौर पर कार्य करना चाहेंगी, इसके अलावा शिक्षा, चिकित्सा व नशे के खिलाफ कार्य करेंगी। सुष्मिता ने कहा आज क्षेत्र के युवा भर्ती व खेल की तैयारी करते हैं जो सवेरे अंधेरे में प्रैक्टिस के लिए खेल मैदान में जाते हैं जहां अंधेरे की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। कहा खेल मैदान व युवाओं के तैयारी करने के स्थानों पर वह सोलर लाइट लगाने का कार्य करना चाहेंगी ताकि युवाओं को अंधेरे में अपनी तैयारी करने में दिक्कत है ना हो
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अंग्रेजी भाषा का अधिक ज्ञान न होने के कारण भर्ती परीक्षाओं या अन्य जगह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वह छात्रों की इस बड़ी दिक्कत को दूर करने का प्रयास करेंगी। कहा उन्हें जनता का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है कहा वह अपने पिता की तरह ही क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहती हैं।उन्होंने अपनी एक तरफा जीत का दावा किया ।उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से 24 जुलाई को उनके चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक मोहर लगाकर जीत दिलाने की अपील की ।
मालूम हो इस सीट पर सुष्मिता का मुकाबला भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी के साथ है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वही सुष्मिता के पिता पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट के सम्मानित मतदाताओं से सुष्मिता फर्त्याल को अधिक से अधिक अपना प्यार व समर्थन देकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।