Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंटमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की तथा उनकी कुशलक्षेम जानी।उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली प्रस्थान से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।हेलीपैड परिसर में सम्पन्न इस भेंटवार्ता के दौरान राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है।उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य परंपरा एवं सतत विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के विविध उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति का यह दौरा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित रहा, जिसके माध्यम से उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रत्यक्ष संवाद भी स्थापित किया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट; विधायक सरिता आर्या; मेयर गजराज बिष्ट; दर्जा मंत्री दीपक मेहरा; मुख्यमंत्री के आयुक्त/सचिव दीपक रावत; आईजी रिद्धिम अग्रवाल; जिलाधिकारी वंदना; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा; सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें