Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 6, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के लोहिया स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार की सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी जन समस्याएं सुनी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री धामी बुधवार की देर शाम कुमाऊं क्षेत्र के अपने दौरे के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगला स्थित अपने पैतृक आवास पर आ गए थे। जहां रात्रि विश्राम के उपरांत गुरुवार की सुबह लोहियाहेड गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात करी। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प भेट स्वरूप देकर, पगड़ी पहना कर एवं विभिन्न तरह के मोमेंटो भेंट करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना एवं उन समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तुरंत ही निर्देशित भी किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने आगामी कार्यक्रम हेतु जिला मुख्यालय रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।

जरूरी खबरें