Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:आंगनबाड़ी की नौकरी छोड़ क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरी विमला कलखुड़िया

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 15, 2025

ब्लॉक प्रमुख की प्रबल दावेदार

क्षेत्र की जनता का मिल रहा है आशीर्वाद।चंपावत जिले में पंचायत चुनाव धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगे हैं। जिला मुख्यालय से लगे हुए क्षेत्र पंचायत चौड़ाख्याली क्षेत्र से चुनावी मैदान पर उतरी बिमला कलखुड़िया ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी छोड़ अब जनता की सेवा करने का मन बनाया है। इस बार वह क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है विमला कलखुड़िया इस बार चंपावत ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की प्रबल दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। विमला कलखुड़िया क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान रखती हैं। महिलाओं के साथ साथ हर वर्ग के लोगों को हमेशा आगे लाने में वह अपनी महत्पूर्ण निभाती हैं। विमला ने इस बार अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद जनता की सेवा करने का मन बनाया है और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में चुनावी मैदान पर उतर गई हैं और महिलाओं के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर रही है उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। जमीनी स्तर से जुड़ी विमला को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। माना जा रहा है कि चंपावत ब्लॉक प्रमुख की दौड़ में वर्तमान समय में सबसे आगे चल रही है। विमला कलखुड़िया के पति मुकेश कलखुड़िया भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। मुकेश कलखुड़िया खेती किसानी से आगे बढ़े और उन्होंने भाजपा का दामन थामा। बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किया। मुकेश कलखुड़िया की प्रदेश सरकार में अच्छी पकड़ होने का लाभ भी उन्हें मिलने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री के पद पर बेहतरीन कार्य करते हुए हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रही है।

जरूरी खबरें