रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।
Laxman Singh Bisht
गागर में बेल के हमले से घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।
सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं ग्रामीण।

चम्पावत : जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गागर के साला रज्युड़ा गांव में कैलाश चंद्र भट्ट ( 40 वर्ष ) पुत्र पूर्णानंद भट्ट को रविवार दोपहर करीब 9 बजे , उनके ही बैल ने सींग से लहूलुहान कर दिया । बताया जा रहा है , वो बैल को घर से जंगल के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में बैल ने उन्हें सींग मारकर लहूलुहान कर दिया । ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक , बैल ने उनके गुप्ताग में सींग मारकर लहूलुहान कर दिया । जिसके बाद ग्रामीण उन्हें डोली के सहारे सड़क मार्ग तक लाए , फिर उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया । ग्रामीणों का कहना है , लोग चांद पर पहुंच गए हैं और सालारज्युड़ा में आज भी सड़क नहीं पहुंच पाई है । गंभीर रूप से घायल कैलाश को तीन किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार करते हुए सड़क तक डोली के सहारे पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौतीपूर्ण काम था , लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए और सरकार व विधायक को कोसते हुए घायल को सड़क तक किसी तरह पहुंचाया । जिसके बाद उन्हें वाहन से हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया । बताया जा रहा है , कैलाश के गुप्ताग में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । वही ग्रामीणों ने सरकार से उनके क्षेत्र तक सड़क पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*