रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोर्ट से नीलम हुई जमीन पर कब्जा करने पहुंची प्रशासन की टीम के बाद हंगामा महिलाओं का आत्महत्या का प्रयास
Laxman Singh Bisht
कोर्ट से नीलम हुई जमीन पर कब्जा करने पहुंची प्रशासन की टीम के बाद हंगामा महिलाओं का आत्महत्या का प्रयास

दूसरे पक्ष ने बिना सूचना दिए नीलामी का लगाया आरोप
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले को कराया शांत

चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप में जमीन को लेकर एक विवाद हो गया। महिलाओं ने पेड़ में चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर जाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान दो घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली। शुक्रवार को कोर्ट से निलाम हुई जमीन पर कब्जे करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दूसरे पक्ष ने बिना सूचना के नीलाम करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की टीम को कब्जा करने से रोकने के प्रयास किया। जिसके बाद कुछ देर के लिए हंगामा शुरू हो गया। महिलाओं ने पेड़ में चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित रूप सिंह, प्रेम सिंह, नंदन सिंह, खीम सिंह, प्रह्लाद सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने यह जमीन 50 वर्ष पूर्व खरीदी थी। लेकिन किसी कारण से दाखा खारिज और आगे की प्रक्रिया नहीं हो पाई और वह तब से लगातार आज तक इस जमीन पर खेती करते हैं। लेकिन कुछ समय पूर्व इस जमीन की 1 नाली 5 मुट्ठी को लिए चरस तस्करी में सजा काट रहे हेमराज बोहरा ने कोर्ट में जमानत के लिए लगाया था। जमानत राशि अदा न होने पर कोर्ट ने उक्त भूमि की नीलामी कर दी। पीड़ित लोगों का कहना है कि जमीन की कुर्की होने से पहले उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। बिना जानकारी के ही जमीन की कुर्की और नीलामी कर दी। कहा कि वह बीते 50 से अधिक वर्षों से लगातार कृषि कार्य कर रहें। मौके पर पहुंचे एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने सभी को समझाते हुए मामले को शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि जिला कोर्ट के निर्देश पर ही प्रशासन की ओर से कारवाही की गई थी।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत