Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने हेतु शिक्षक/कर्मचारी संगठन जिलाधिकारी से मिले।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 7, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने हेतु शिक्षक/कर्मचारी संगठन जिलाधिकारी से मिले।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन चंपावत के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में आज सोमवार को चंपावत के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने की मंशा को लेकर जिला अधिकारी मनीष कुमार से मिले। सभी संगठनों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार का चंपावत में जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर गमला देकर स्वागत किया। कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के कार्यों को शिक्षक कार्मिकों के लिए सुगम बनाए जाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार एकल अभिभावक एवं वास्तविक पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रहे कार्मिकों दिव्यांग एवं सेवानिवृत्ति के निकट पहुंचे कार्मिकों को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा जाए। ऐसे शिक्षक कार्मिक दंपति जो दोनों राजकीय सेवा में कार्यरत हो, में से किसी एक कार्मिक को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखे जाने की मांग की। शिक्षक कर्मचारियों ने इस बात की भी मांग की कि निर्वाचन कार्य पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन सामग्री चेकलिस्ट के अनुरूप ही जमा की जाए तथा शिक्षक कार्मिकों को बेवजह विलम्ब न् करते हुए यथा समय कार्य मुक्त करने की मांग की।जिलाधिकारी ने शिक्षक कार्मिक संगठनों को उनकी न्याय उचित मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने भी जिला अधिकारी के नेतृत्व में चंपावत के विकास के लिए पूर्ण मनोयोग से शासकीय कार्य करने का आश्वासन दिया।इस दौरान उत्तरांचल (पर्वतीय)कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह मेहता, फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार ,सचिव जीवन चंद्र ओली, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, सचिव बंशीधर थ्वाल, राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ,सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह देव ,सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष निर्मला महर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक चंपावत के अध्यक्ष हर विनोद पंत ,सचिव कविंद्र सिंह तड़ागी, राजकीय शिक्षक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें