Saturday 14th of February 2026

ब्रेकिंग

6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर में कोर्ट ने मात्र 56 दिनों में आरोपी को सुनाई मौत की सजा

दून :डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है”: जेपी नड्डा

पिथौरागढ़:मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों के सामने भिड़े शिक्षक हाथापाई गाली गलौज कोतवाली पहुंचा मामला।

लोहाघाट: एक हाथ से आलू बुवाई में जुटे बलाई गांव के दिव्यांग पूरन सिंह बने मिसाल।

लोहाघाट:महादेव मंदिर के सामने सिंचाई विभाग के पुल में फंसे पेड़ व गंदगी के ढेर लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई :मुख्य शिक्षा अधिकारी बीते दिनों चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कुछ शिक्षक स्कूल समय में बाजार में घूमते हुए नजर आए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की तो विद्यालय स्कूल समय से पहले बंद पाया गया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा गया। जिस पर शिक्षकों के द्वारा गुलदार का हवाला दिया गया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने इस उत्तर को संतोषजनक नहीं माना। मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने काफी गंभीर माना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा समय पर स्कूल न पहुंचने वाले तथा समय से पूर्व विद्यालय छोड़ने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा यह काफी गंभीर मामला है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट के द्वारा समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया है । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा शिक्षकों के साथ बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने तथा स्कूल छोड़ने के निर्देश दिए है।

जरूरी खबरें