रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: जिले के कुछ अधिकारी कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार में लिप्त: लोहाघाट विधायक।
Laxman Singh Bisht
चंपावत जिले के कुछ अधिकारी कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार में लिप्त: लोहाघाट विधायक।

अधिकारियों पर लगाया उनका फोन न उठाने के गंभीर आरोप। कहा बेलगाम हो चुके हैं अधिकारी

अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी। आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सीडीओ कार्यालय में दिया धरना।

डीपीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाएं गंभीर सवाल।

चंपावत।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आदर्श चंपावत के कुछ अधिकारियों पर कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए है। मामले को लेकर आज गुरुवार को बौखलाए विधायक ग्राम प्रधानों को साथ लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय चंपावत पहुंचे तथा उनसे विकास कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की शिकायत की। लोहाघाट विधायक ने डीपीआरओ व ग्राम पंचायत के अभियंता व ग्राम पंचायत के कार्यों में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा आज भ्रष्टाचार से ग्राम पंचायत प्रतिनिधि परेशान व जनता परेशान है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक अधिकारी ने कहा आज मुख्यमंत्री के जिले में कई अधिकारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके है जनता परेशान है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है जबकि खुद उनके जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है।

करोड़ों रुपए विकास कार्यों के लिए आ रहे हैं पर भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी के चलते विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहे हैं ।शिकायत करने पर जांच तक नहीं की जा रही है। डीपीआरओ उनका फोन उठाने तक के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया पाटी ब्लॉक में भी कृषि यंत्रों में भी बड़ा घोटाला किया गया पर जांच होने के बावजूद पीड़ी के द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विधायक अधिकारी ने कहा आदर्श जिले चंपावत में अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं वह जन समस्या सुनने को तैयार नहीं है। उन्होने कहा अगर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीडीओ कार्यालय में धरना देंगे। इस दौरान लोहाघाट विधायक ने पीडी व डीपीआरओ को खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान विधायक की एपीडीओ विम्मी जोशी से बहस भी हुई जिससे बौखलाई एपीडीओ वहा से चली गई। लोहाघाट विधायक ने कहा जिले के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी चरम पर है और जनता परेशान है कोइ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा जब विधायक की बातें अधिकारियो के द्वारा नहीं सुनी जा रही है तो वह लोग आम जनता की क्या सुनेंगे। अधिकारी झूठ बोलकर अपने को बचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा डीपीआरओ का कहना है कि कमीशन ऊपर तक जाता है उन्होंने डीपीआरओ की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। मामले में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जीएस खाती ने बताया आरोप काफी गंभीर है सभी मामलों पर गहन जांच की जाएगी तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी अभियंता का स्थानांतरण किया जा रहा है इसके आदेश डीपीआरओ ने जारी कर दिए है तथा डीपीआरओ से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आरोपी पर कार्रवाई तथा मामले में जांच के आश्वासन देने तथा अभियंता के स्थानांतरण आदेश के बाद लोहाघाट विधायक ने अपना धरना स्थगित किया। लोहाघाट विधायक ने कहा जिले में भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी को कतइ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश महारा, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कोटियाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय बिष्ट, ललित वर्मा, पुष्कर सामंत, भुवन बोरा, विमलेश थापा ,अजय गोरखा, भैरव राम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।