Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। जिसमें पी 0एम0 श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के कक्षा 9 में अध्ययरत सचिन राय ,नैतिक सिंह ,नैतिक सिंह बोहरा ,प्रकाश कुमार और सौरभ सिंह के मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छात्रवृति हेतु चयनित होने पर प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट एवं समस्त शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।इन बच्चों की तैयारी करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले समस्त शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तो वही लोहाघाट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय के कक्षा 09 की तान्शी बिष्ट एवं हिमांशु सिंह बोहरा तथा कक्षा 06 की सिमरन बोहरा एवं ऋषभ बिष्ट का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। एक ही विद्यालय के चार विद्यार्थियों के एक साथ चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। चारों चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से न केवल अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।एक ही विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन होना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है तथा अन्य बच्चे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।विद्यालय परिवार ने चारों मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता को विद्यालय की सामूहिक उपलब्धि बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकता है। चारों विद्यार्थियों की उपलब्धि ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इसके अलावा लोहाघाट क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के दो बच्चों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु हुआ है। विद्यालय प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि कक्षा 6 में अध्ययनरत छात्रा अस्मिता और आयुष जुकरिया का चयन परीक्षा के उपरांत छात्रवृत्ति हेतु हुआ है।उनके अनुसार छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों को नियमित आर्थिक प्रोत्साहन मिलने से उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि, उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है।

इन बच्चों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

🔹 कक्षा 6 — ₹600 प्रतिमाह, कुल ₹7,200

🔹 कक्षा 7 — ₹700 प्रतिमाह, कुल ₹8,400

🔹 कक्षा 8 — ₹800 प्रतिमाह, कुल ₹9,600

➡️ इस प्रकार तीन वर्षों में कुल ₹25,200 की छात्रवृत्ति का प्रावधान बताया गया है।

सरकारी विद्यालयों के मेधावी बच्चों के लिए यह योजना निश्चित रूप से प्रेरणादायक कदम है।

बच्चों की सफलता पर ग्राम प्रधान रेनू बगौली, उप प्रधान ललित मोहन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली, शिक्षक कमल राय, जया जोशी, ओमप्रकाश बगौली , रश्मि , आशा आर्या मदन उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

तो वही सीमांत क्षेत्र के छात्र छात्राएं पीछे नहीं रही है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में निकिता उप्रेती पुत्री उमेश चंद्र उप्रेती राजकीय जूनियर हाई स्कूल बमन कूड़ा का चयन हुआ है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश देव एवं समस्त स्टाफ द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर निकिता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें