Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

चम्पावत के 17 शिक्षक नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

सीएम धामी ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

चंपावत:शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बाराकोट:रा0 उच्च0प्रा0 विद्यालय फरतोला के चार होनहारों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में चयन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुलम के आदित्य का शानदार प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 4, 2026

भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुलम के आदित्य का शानदार प्रदर्शन

चम्पावत में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिमालय बचाओ देश बचाओ विषय पर *गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट के कक्षा 10 के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य पुनेठा* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, लेकिन आदित्य ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति के दम पर सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।जनपद चम्पावत में प्रथम आने पर आदित्य पुनेठा को इसी माह देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा ।विद्यालय परिवार ने आदित्य को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें