Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : चंपावत:भाजपा से सुनीता जोशी सहित सात ने किए जि0पं0 के लिए नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

भाजपा से सुनीता जोशी सहित सात ने किए जि0पं0 के लिए नामांकन।चंपावत जिले में चुनाव नामांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है बड़ी संख्या में दावेदार विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन कर रहे हैं। शुक्रवार को चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के दिशा निर्देश पर जिले की विभिन्न जिला पंचायत सीटों से भाजपा उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराए। जिनमें प्रमुख रूप से लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से सुनीता जोशी, रेगांव से मनीषा कालाकोटी , जनकांडे से सुरेंद्र बोरा ,भंडार बोरा से शैलेश जोशी , खरही से संगीता बोरा, टनकपुर से पुष्पा विश्वकर्मा तथा भजनपुर से सरस्वती चंद के नामांकन हुए ।

नामांकन में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी , शंकर दत्त पांडे मोहित पाठक, सतीश पांडे ,सचिन जोशी , योगेश मेहता,लोकमान सिंह, राजू अधिकारी ,हेमा जोशी ,अनिल जोशी ,राजू गढ़कोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें