Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: छात्र जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित कर अपनी लगन से गगन छूते हुए, मॉडल जिले के बने "ब्रांड एंबेसडर" -जिलाधिकारी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

जीआईसी में संपन्न हुआ जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह। चंपावत। बच्चों को शिक्षा के साथ उच्च लक्ष्य निर्धारित कर अभी आपकी स्थिति "लांचिंग पैक" की है। जिसका लक्ष्य भले ही लंबा है, यदि आपमें एकाग्रता, प्रबल इच्छा शक्ति, एवं लगन हो तो,आप वह गगन की ऊंचाइयों को आसानी से छू सकते हैं। यह बात जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र छात्राओ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित में कही। उन्होंने उपस्थित जिले के सभी प्रधानाचार्य, प्रबंधकों एवं शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें देश की "साइलेंट आर्मी" बताते हुए कहा कि आप के हाथों में ही इन बच्चों के भविष्य को तरासने का दायित्व है। बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ रखने की जरूरत बताते हुए कहा जहां शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया, वही उनका कहना था कि उन्हें अपने को नशे की ज्वाला की तपीश से भी बचाना है। उन्होंने सोशल मीडिया से बच्चों को बचने के साथ कुछ समय अखबार पढ़ने की सलाह भी दी, कहा आप अपने घर के ही नहीं मॉडल जिले के ऐसे ज्योतिपुंज बने हैं,जिस पर हम सबको गर्व है।जिला प्रशासन ने लक्ष्य बनाया है कि मॉडल जिले के छात्र छात्रों के अलावा हर कार्य में सभी विभाग उत्तराखण्ड स्तर पर प्रथम पंक्ति में खड़े हों। जिलाधिकारी ने कहा हमारे बच्चे मॉडल जिले के "ब्रांड एंबेसडर" बनें। उन्होंने उन्हें दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय,यूनिट हेड पुनीत वर्मा, प्रकाश भट्ट, अमर उजाला ब्यूरो चीफ पंकज पाठक, दिनेश भट्ट, संजय भट्ट ने मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथि एनएचपीसी के जनरल मैनेजर ऋषि रंजन आर्य के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथी ने छात्र छात्राओं व जिले के सभी प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के प्रबंधक़ो को सामूहिक रूप से सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से एनएचपीसी के जनरल मैनेजर श्री आर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि जब से वो आए है सभी रचनात्मक कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहा हैं।श्री आर्य ने बच्चों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य की आस है।उनके भविष्य को संवारने में एनएचपीसी पूरा सहयोग करेगा।इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. मदन महर, राजेश पांडेय, मेजमान विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, सुमित कुमार, आशीष जोशी, प्रो. अंजना, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन, शिक्षक जगदीश जोशी, एसएस आर्या,एवं प्रकाश जोशी ने किया, मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत एवं वंदना प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी की सादगी, एवं उनके चट्टानी इरादों के मुरीद हुए छात्र।चंपावत। सरकारी स्कूल से पूरी पढ़ाई एवं गरीबी को नजदीक से देख कर उसका मुकाबला करते हुए जीवन के ऊंचे मुकाम को हासिल करने का उदाहरण बने जिलाधिकारी मनीष कुमार की सादगी एवं चट्टानी इरादों से जहाँ बच्चों ने उनसे नई प्रेरणा ली वही उनका कहना था की ऐसे महान व्यक्तित्व को जिलाधिकारी के रूप में पाकर हम सब गौरवान्वित भी है।

जरूरी खबरें